बाह: पिनाहट में दिनदहाड़े जुएं की महफिल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
पिनाहट क्षेत्र के बीहड़ में खुलेआम जुएं का बड़ा अड्डा संचालित होने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी के पीछे ही दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे और जमकर पैसा बरस रहा था। बताया जा रहा है कि माफिया द्वारा लंबे समय से यहां जुएं का खेल चलाया जा रहा है। घटना का वीडियो सोमवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन