गुना नगर: म्याना: हिनोतिया में सरपंच की दबंगई, जीजा-साले समेत 3 पर हमला किया, दो घायल
गुना के म्याना थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव में सरपंच पर जीजा-साले समेत तीन लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। घटना 9 अप्रैल रात 8:30 बजे की बताई गई है, जब रास्ते से गुजरने पर विवाद हुआ। मारपीट में दो लोगों के सिर फूट गए और तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।