बहोरीबंद: ग्राम मोहतरा में कलयुगी बेटे ने पिता को पीटा, हालत गंभीर
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में शुक्रवार पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार प्रेमलाल रजक (45) का अपने बेटे से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हमले में प्रेमलाल को सिर, हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई।