मवेशियों के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध मचलेश्वर मेला में इन दिनों मवेशियों की भारी आमद देखने को मिल रही है। शुक्रवार को 12बजे से ही मवेशियों पूछ परख शुरू हो गई। जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी और जबलपुर तक से पशुपालक अपने मवेशी लेकर मेला स्थल हिरदेनगर पहुंचे हैं। खेती-किसानी और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े किसान भी मेला में पहुंचे।