बक्सर: एसपी ने सदर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Buxar, Buxar | Mar 31, 2026 एसपी शुभम आर्य ने सदर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए लंबित कांडों, उनके अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।