बाढ़: ANS कॉलेज के मैदान में पाइप फटने से भरा पानी, खिलाड़ियों के अभ्यास पर संकट
Barh, Patna | Mar 11, 2026 एनएच चौड़ीकरण कार्य के दौरान कई जगहों पर पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी कारण पाइप से लगातार पानी रिसकर कॉलेज के मैदान में फैल रहा है। इस बाबत जब फिजिकल फिटनेस एकेडमी के संचालक रजनीश कुमार सिंह से लगभग 10 बजे बात की गई तो उन्होंने बताया कि यदि मैदान में पानी भर गया तो कई दिनों तक प्रैक्टिस बंद हो जाएगी, जिससे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी प्रभावित होगी।