विवार के दिन श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
विश्व बिख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज रविवार की छुट्टी की चलते लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया
पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंचे और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा और दोपहर की आरती के समय भीड़ फ़लाई ओवर को पार कर गई दर्शनों की लिए आये श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की
हालांकि मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे मंदिर के बाहर जहां पर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा वहीं पर मंदिर के अंदर तैनात एक्स सर्विसमैन फौजियों ने लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन करवाए मंदिर के निकासी और मुख्य द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा पानी की छबीलें लगाई गई जिससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#NainaDevi #ShriNainaDevi #Bilaspur #HimachalPradesh #HimachalNews #Temple #Devotional #BreakingNews #RozanaHimachal #JaiMataDi #Faith #Pilgrimage #LatestNews #Sunday #India