करुणा से प्रेरित प्रयास, समाज के लिए नई प्रेरणा - विपुल गोयल
आज पंचकुला स्थित गोवन सेवा धाम बिल्ला में दिव्यांग गौ माताओं हेतु निर्मित सेवा केंद्र के लोकर्पण एवं शुभारम्भ समारोह में माननीय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयलजी सम्मिलित हुए
इस दौरान इस प्रेरणादायी प्रयास को उन्होंने ना केवल निकट से देखा अपितु गौ सेवा का सौभाग्य भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा मानवता, करुणा और सेवा-समर्पण की भावना से संचालित यह पहल समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है, जो सेवा और संवेदनशीलता के संस्कारों को सुदृढ़ कर रही है।
साथ ही, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किए ओर वर्तमान को संवारने और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित भविष्य के संकल्प को भी सशक्त किया।
मंत्री जी ने गोवन सेवा धाम बिल्ला से जुड़े सभी पदाधिकारियों, गौभक्तों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं भी दीl
#NarendraModi #NayabSaini #BharatiyaJanataPartyBJP #BJPHaryana
Faridabad, Faridabad | Jun 18, 2026