जगदलपुर: नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में जन दर्शन का हुआ आयोजन, विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्र की जनता से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए