विदिशा: ग्राम भैरोखेड़ी के पास देर रात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि भैरोखेड़ी चौराहे पर बाइक से जा रहे पवन कुशवाहा और अजय कुशवाहा की बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी,इस हादसे मे दोनो लोग घायल हुए है,एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,घटना रविवार देररात 10 बजे की बताई है। जिला अस्पताल मे दोनों का इलाज चल रहा है,पुलिस पीड़ितों के बयान लेकर वाहन चालक की तलाश कर रही है।