कालपी: कालपी में एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मदिरा की दुकानों का किया निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतावनी
Kalpi, Jalaun | May 13, 2026 डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर बुधवार दोपहर 3 बजे कालपी में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को मदिरा दुकानों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकानों की सफाई, सीसीटीवी कैमरे, स्टॉक रजिस्टर और शराब की बोतलों की सील की जांच की गयी है।