गया टाउन सीडी ब्लॉक: श्री रामनवमी शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का हुआ सम्मान, 153 लोग पुरस्कृत
रविवार को 2 बजे गया शहर में धार्मिक आस्था और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।यह कार्यक्रम गया कॉलेज स्थित एकता भवन के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विभिन्न समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।