नौगढ़: 22 साल बाद मझगाई रेंज कार्यालय की हुई घर वापसी, नक्सली हमले की यादें फिर ताजा हुईं
नौगढ़ मझगाई रेंज कार्यालय में 22 साल बाद फिर से गतिविधियां शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों के कारण बंद रहे कार्यालय को लेकर रेंजर अमित श्रीवास्तव ने आज रविवार दोपहर 02 बजे को कहा कि इसके दोबारा खुलने से आदिवासी और वनवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।