रतनी फरीदपुर: बदहर गांव में अजहर हुसैन बकरी पालन से बने आत्मनिर्भर, ₹2.42 लाख में 50% अनुदान मिला, बदली किस्मत
जहानाबाद के कल्पा पंचायत के बदहर गांव निवासी अजहर हुसैन ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार की नई मिसाल पेश की है। वर्ष 2023-24 में 20 बकरी व 1 बकरा यूनिट के लिए उन्हें लगभग 2.42 लाख रुपये की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान मिला। बकरी पालन से उनकी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।