ग्वालियर गिर्द: सिरोल थाना क्षेत्र में मुनीम और मालिक ने मिलकर एक बस संचालक के साथ की ₹50 लाख की धोखाधड़ी
ग्वालियर में मुनीम और मालिक ने मिलकर एक बस संचालक को पचास लाख का चूना लगा दिया और दो बसें भी हड़प लीं। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कॉस्मो वैली की है। घटना का पता उस समय चला जब आरोपियों ने किराया देना बंद कर दिया। किराया बंद होने के बाद बसों का पता चला कि आरोपियों ने दोनों बसें गायब कर दी हैं।