धौलपुर: धौलपुर में तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत, सड़कों पर जलभराव
धौलपुर। जिले में रविवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। नगर परिषद कार्यालय परिसर और निचले इलाकों में पानी भर गया।