पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज-लहसुन की बंपर आवक, कल 2 बजे खुलेगा गेट, कीमतें भी बढ़ीं
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और लहसुन की बंपर आवक दर्ज की गई। मंडी में कुल 10,000 कट्टे की आवक रही, जिसमें सुपर प्याज 1300 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 10,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी दी मंडी का गेट बुधवार को दोपहर 2 बजे खुलेगा।