धौलपुर: बागथर गांव में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सबमर्सिबल स्टार्ट करते समय स्विच से चिपका रह गया किसान
बसेड़ी थाना क्षेत्र के बागथर गांव में रविवार को फसल सिंचाई के लिए समर्सिबल स्टार्ट करते समय स्विच से करंट की चपेट में आने से 40 साल के किसान की मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक भरत सिंह गुर्जर पुत्र राम खिलाड़ी गुर्जर निवासी बागथर रविवार दोपहर के बाद रवि फसल में स