पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा के मुख्य भवन की छत का मलबा गिरा, स्पीकर की गाड़ी और कई विधायक बाल-बाल बचे
खबर बिहार विधानसभा से है जहां बिहार विधानसभा के मुख्य भवन की छत का मलबा गिर गया। जिसमें स्पीकर की गाड़ी और कई विधायक बाल बाल बचे। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में यह मामला भी उठाया, जिसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने जांच की बात कही है। वहीं इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे।