बालाघाट: डीएलएड/ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के लिए संविदा शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जिले के संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 (औपचारिकेत्तर/पर्यवेक्षक) ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डीएलएड (D.El.Ed) या ब्रिज कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाए जाने की मांग की है। शिक्षकों ने बताया कि उनकी नियुक्ति माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार की गई है, किंतु वर्तमान में वे सभी अप्रशिक्षित हैं, जिससे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।