गुना नगर: जामनेर: वर्माखेजरा गांव में नवविवाहित युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
गुना जिले में राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना के वर्मा ख़ेजरा गांव में 14 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाने से नव विवाहित युवक बलवीर सिंह अहिरवार की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कहा, 13 अप्रैल शाम को जहरीली गोलियां बालवीर ने खाली तबीयत बिगड़ने पर पीपलखेड़ी ले गए। वहा से जिला अस्पताल रेफर किया, जहा मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।