कासगंज: बाहिदपुर गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज के लिए अलीगढ़ किया गया रेफर
थाना ढोलना क्षेत्र के गांव वाहिदपुर माफी में मंगलवार की दोपहर एक 30 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन युवक को तत्काल बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल कासगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया है।