बिहारीगंज: सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
मधेपुरा के बिहारीगंज में सब्जी खरीदने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। मंजौरा निवासी सकील अंसारी ने बताया कि सोमवार सुबह चांय टोला सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के दौरान उनकी हीरो ग्लेमर बाइक बजरंगबली स्थान के पास से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।