दतिया नगर: कट्टाधारी बदमाशों का सिविल लाइन पुलिस ने निकाला जुलूस, अपराधियों को दिया सख्त संदेश।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े गए तीन बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना रहा। आज शनिवार 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेबड़ा चुंगी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के