गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के मोबाइल और पर्स के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के 1 मोबाइल फोन और 1 पर्स के साथ 1 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में 1 व्यक्ति को बैठे देखा गया। पुछताछ के दौरान खुद का नाम मो सोनू बताया है।