भिंड मौ हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी बीनू सिंह (24 वर्ष) अब तक लगभग 750 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। उनका लक्ष्य कन्याकुमारी तक पहुंचना है।
बातचीत के दौरान बीनू सिंह ने कहा कि सेना के जवानों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना गलत है। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून को आवश्यक बताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के नाम पर आपत्तिजनक मीम्स बनाना या सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करना उचित नहीं है। देश के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग भी किसी भी स्थिति में सही नहीं है।
बीनू सिंह का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका तरीका शांतिपूर्ण और मर्यादित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर देश या किसी व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी ज�