जहानाबाद: बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जिले में ट्रैक्टर चालकों की बेलगामी से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ट्रैक्टर चालक तेज अश्लील गानों को ट्रैक्टरों में बजाकर बस अपनी ही धुन में रहने के कारण दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनते हैं। तो एक ऐसा ही मामला रतनी रोड से देखने को मिला जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रविवार की रात्रि सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।