बखरी: अगलगी का मुख्य कारण लापरवाही है।
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद ने सुरक्षित शनिवार के कार्यक्रम में कहा। अभी हाल के दिनों में पछुआ हवा ज़ोरों पर है। ऐसे मौसम में धूप में भीषण तपिश है। सभी चीजे सूख कर खन-खन हो रहीं हैं। ऐसी स्थिति में लू लगने का और आग लगने का ख़तरा बढ़ जाता है।पटना के पाल होटल और बखरी के सुधा पार्लर में अगलगी की घटना घटित हुई।