बखरी: बखरी के हनुमान राइस मिल परिसर में आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का समापन हो गया
श्याम ज्योत महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा.इस मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के सुख समृद्धि व कल्याण के लिए भगवान से कामना की.दिन भर नृत्य संगीत व खाटू बाबा का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.इस दौरान कार्यक्रम परिसर में फूलों की होली भी हुई.जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया।