बखरी: *मतदाता जागरूकता को लेकर अभाविप चलायेगी अभियान*
अभाविप की बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को लेकर हुई चर्चा
बखरी के विभिन्न गांव कस्बों में अभाविप कार्यकर्ता टोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।इस अभियान को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजनीकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोड़ दिया साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को लेकर एक कमिटी का गठन भी किया गया।