बखरी: बखरी मे मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए हैं
बखरी प्रखंड स्थित बुनियादी केन्द्र के कर्मियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक करने का काम किया है.केन्द्र प्रबंधक डा सुनीता कुमारी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता काअधिकार है.इसके माध्यम से ही वह अपनी आवाज शासन तक पहुंचा सकता है।