मंडला: हरे माधव संस्था ने मंडला और महाराजपुर में 25 शीतल प्याऊ शुरू किए, राहगीरों को मिली राहत
Mandla, Mandla | May 27, 2026 27 मई बुधवार 12 बजे समाज सेवी रीतेश पमनानी ने बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा के संकल्प के साथ हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा, मंडला द्वारा भीषण गर्मी में एक सराहनीय पहल की गई है। समिति ने मंडला शहर और उपनगर महाराजपुर के व्यस्त आवागमन वाले लगभग 25 मुख्य स्थानों को चिन्हित कर हरे माधव प्याऊ की स्थापना की है।