पूरनपुर: नाबालिग किशोरी लापता, अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज
पूरनपुर एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार वह 15 मई को रिश्तेदारी में खुटार गई थी और घर पर अपनी माँ को घर छोड़ गई थी। 16 मई की सुबह करीब पांच बजे उसकी माँ ने देखा कि 17 वर्षीय किशोरी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।