#मामले_की_जांच_जरूरी..
भरतपुर। बयाना कस्बे के बक्सरिया गली निवासी एक उपभोक्ता ने 100 ग्राम के सीलबंद हल्दी के पैकेट में कथित रूप से सूखी छिपकली मिलने का दावा किया है। उपभोक्ता के अनुसार पैकेट खोलते समय यह दिखाई दिया, जिसके बाद परिवार ने इसका वीडियो भी बनाया। दूसरी ओर, संबंधित मसाला कंपनी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनके यहां गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता है और जांच के बाद ही मसालों की पैकिंग की जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले को लेकर पैक्ड खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच और वैज्ञानिक परीक्षण की मांग की है।