जहानाबाद: चंधरीया पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा,परिजनों का बयान
जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र स्थित चंधरिया पुल के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की।