राजगढ़: राजगढ़ महिला सुरक्षा शाखा ने 6 परिवारों के बीच कराई सुलह
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा राजगढ़ के द्वारा पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे मन मुटाव और पारिवारिक विवाद की बाद 6 परिवारों को आपसी समझाइश के बाद शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब आपसी सहमति से एक किया गया। इस दौरान अलग-अलग रह रहे पति पत्नी ने एक दूसरे को माला भी पहनाई और हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया।