पेण्ड्रा: जीपीएम में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवार संघ मुखर, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण और ₹15 हजार मानदेय की मांग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटवार अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। कोटवार संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सकोला तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। संघ का कहना है कि लंबे समय से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नही हो सका है।