मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
मोतीहारी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। जिले के पहाड़पुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बनकटवा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कांड स 334/ 26 चोरी कांड मे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।