शामली: झिंझाना और कैराना थाना पुलिस ने न्यायालय से वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के तहत जनपद के झिंझाना व कैराना थाना पुलिस ने 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त न्यायालय से वांछित चल रहे थे, जिनमें औदरी निवासी सावेज, फारूख एवं भूरा कंडेला निवासी सादा शामिल है।