शामली: नानूपुरा में बाइकों पर सवार नकाबपोश हमलावरों ने टेंट व्यवसायी को मारपीट कर किया घायल
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शामली के मोहल्ला नानूपुरा में आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश हमलावर युवकों ने दुकान पर बैठे हाजीपुरा निवासी टेंट व्यवसायी अलीशान पुत्र जमशेद के साथ मारपीट की। मारपीट में अलीशान घायल हो गया जबकि आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने शामली कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।