शामली: झिंझाना-ऊन मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, 2 बदमाश फरार
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार की तड़के थाना झिंझाना क्षेत्र के झिंझाना-ऊन मार्ग पर टाइल फैक्ट्री के पास चोरी की फिराक में खड़े बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डेरा थानू निवासी चमन गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए। बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा, 1 जिंदा कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल को ऊन अस्पताल में भर्ती कराया गया।