शामली: जिला अस्पताल शामली में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों का किया गया प्रचार-प्रसार
Shamli, Shamli | Sep 24, 2025 बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी शामली ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत विभाग की टीमों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर वहां मौजूद मरीज और तीमारदारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, कानूनों और हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी गई। विषम परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों के जरिए का फौरन मदद प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।