शामली: शामली में नवरात्रि के लिए मंदिरों में महिला पुलिस तैनात, एंटी रोमियो स्क्वाड भी सक्रिय
Shamli, Shamli | Sep 23, 2025 मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला बीट पुलिस व शक्ति दीदी ने पंचायत, रेलवे स्टेशन, स्कूलों में महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि नवरात्रि के लिए मंदिरों में महिला पुलिस को तैनात किया गया है।