शामली: जनपद न्यायालय ने भूरा निवासी ग्रामीण को शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में सुनाई सजा, लगाया अर्थदंड
Shamli, Shamli | Sep 23, 2025 मंगलवार की शाम 7 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2010 में गांव भूरा निवासी जावेद के खिलाफ थाना कैराना पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में मंगलवार को जनपद न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि और ₹1000 अर्थ दंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 7 दिवस के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया है।