डुमरा: सीतामढ़ी डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई, समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्रों पर बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं।