सिराथू: घटिया किस्म की ईंट से भरवारी में करवाए जा रहे निर्माण कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने सभासद से की, प्रतिनिधि ने रुकवाया काम
नगर पालिका परिषद भरवारी में वार्ड नंबर 15 में सड़क निर्माण कार्य हो रहा था।बुधवार दोपहर में ग्रामीणों की शिकायत पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल केशरवानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि घटिया ईंट इस्तेमाल की जा रही हैं।उन्होंने काम रुकवाकर ईओ से शिकायत की।ईओ ने कहा कि जांच करवाकर ठेकेदार पर कार्रवाई करेंगे।