नरपतगंज: नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर नरपतगंज बीआरसी में दिया एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
नियोजित शिक्षकों ने कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर गुरुवार को नरपतगंज बीआरसी कार्यालय के आगे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई ।हालांकि उनके बाद शिक्षकों के द्वारा नरपतगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सोपा गया।