पन्ना: पन्ना में बड़ा फेरबदल: एसपी निवेदिता नायडू ने बदले 6 थाना प्रभारी, रोहित मिश्रा को अमानगंज तो हेमंत नायक को पन्ना भेजा।
Panna, Panna | Oct 22, 2026 पन्ना जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी निवेदिता नायडू ने छह थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के तहत हेमंत कुमार नायक को पन्ना कोतवाली, रोहित कुमार मिश्रा को अमानगंज, गिरजाशंकर बाजपेयी को धरमपुर, संतोष सिंह यादव को अजयगढ़ और अनिल सिंह राजपूत को देवेंद्रनगर थाने की नई कमान सौंपी गई है,जबकि हरिसिंह ठाकुर को पुलिस लाइन भेजा।