पाकुड़: टोटो चालक निकला नशे का सौदागर, पुलिस ने अंबेडकर चौक के पास अभियान चलाकर दबोचा
Pakaur, Pakur | Nov 27, 2025 नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को करीब 9 बजे विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था।