खंडवा नगर: खंडवा में दादा गुरु धूनी माता में करेंगे हवन-पूजन, शाम 7 बजे गणेश गौशाला भी जाएंगे
दादा गुरु नेमावर से खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पिछले 5 वर्षों से केवल नर्मदा जल पर निर्भर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार दोपहर 12 बजे दादा दरबार पहुंचेंगे, जहां धूनी माता में हवन-पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इसके बाद नर्मदा माई और दादाजी महाराज के दर्शन कर भक्त निवास में विश्राम करेंगे। शाम 7 बजे गणेश गौशाला मे पूजन करेंगे ।